फिरोज़ाबाद: भगवान नगर में खाना बनाते समय कपड़ों में आग लगने से महिला गंभीर रूप से झुलसी, जिला अस्पताल में भर्ती
थाना उत्तर क्षेत्र के भगवान नगर में बुधवार सुबह सवा नौ बजे क़रीबन खाना बनाते समय एक महिला के कपड़ों में अचानक आग लग गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगवान नगर निवासी सत्यवती पत्नी नीरज सुबह करीब 9:15 बजे अपने घर की रसोई में भोजन बना रही थीं, तभी अज्ञात कारणों से उनके कपड़ों में आग लग गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े।