बाड़ी: ईओ का अतिरिक्त प्रभार संभालते ही तहसीलदार जगबीर सिंह ने जलभराव समस्या का किया निरीक्षण, लगाई फटकार
Bari, Dholpur | Aug 21, 2026 निरीक्षण के दौरान ईओ जगबीर ने सड़क पर अतिक्रमण कर बैठे दुकानदारों को फटकार लगाई। साथ ही नाला अवरुद्ध होने के लिए संबंधित जमादार, सफाई निरीक्षक और ठेकेदार को भी कड़ी चेतावनी दी। ईओ ने स्पष्ट किया कि यदि सात दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ और क्षेत्र की स्थिति में सुधार नहीं आया तो सभी संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।