ईचागढ़: मैसड़ा गांव में वज्रपात से एक की हुई मौत
ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मैसड़ा गांव में सोमवार दोपहर 12 बजे वज्रपात की चपेट में आने से बुका गोप(45)की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार बुका गोप मछली पकड़ने के लिए मैसड़ा गांव के नदी किनारे गए थे।इसी दौरान अचानक मौसम बदला और हल्की बारिश के साथ तेज मेघगर्जन शुरू हो गई।इसी बीच वज्रपात होने से बुका गोप गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही मौत उनकी मौत हो गई।