सोहागपुर: सोहागपुर पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी को उड़ीसा के राउलकेला से किया गिरफ्तार
सोहागपुर थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा के राउरकेला निवासी 26 वर्षीय आरोपी कान्हा नाग को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी लिंक भेजकर फरियादी के बैंक खाते से ₹8.50 लाख की ठगी की थी। पुलिस जांच में ₹4.50 लाख की राशि फरियादी के खाते में वापस कराई गई, जबकि शेष राशि आरोपी के खाते में ट्रांसफर होने के बाद एटीएम से निकाल ली गई