पटना ग्रामीण: बिहार में अब सरकारी डॉक्टर नहीं कर सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए नीतीश कुमार की सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि अब सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे. इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से संकल्प भी जारी कर दिया गया है. सरकार का कहना है कि इससे सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर और नियमित इलाज मिल सकेगा.