मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा की स्पेशल ट्रेन रामेश्वरम् के लिए रवाना
लगभग 191 तीर्थ यात्रियों को भिण्ड रेलवे स्टेशन पर स्वागत कर रवाना किया
जनपद पंचायत भिण्ड अध्यक्ष श्रीमती बघेल ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बुजुर्गों को तीर्थ कराने के लिये मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज 15 नवम्बर को एक विशेष ट्रेन रामेश्वरम् तीर्थ कराने के लिए भिण्ड रेलवे स्टेशन से 11:30 बजे रवाना हुई।
जनपद पंचायत भिण्ड अध्यक्ष श्रीमती सरोज बघेल ने फीता काटकर तीर्थ यात्रियों को ट्रेन में प्रवेश कराया और तीर्थ दर्शन यात्रा का शुभारंभ कर यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एसडीएम भिण्ड श्री महेन्द्र सौजन्या, डिप्टी कलेक्टर श्री अखिलेश शर्मा, सीएमओ भिण्ड श्री वीरेन्द्र चक्रवर्ती, भिण्ड रेल प्रबंधन सहित तीर्थ यात्रियों के परिवारजन उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा चलाई गई तीर्थ दर्शन योजना के तहत् जिले के लगभग 191 यात्रियों को रामेश्वरम् तीर्थ दर्शन का मौका मिला। तीर्थ यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से निरंतर ट्रैकिंग की जा रही है एवं निरंतर समन्वय रखा जा रहा है। इस हेतु प्रभारी अधिकारी एवं कंट्रोल रूम प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#भिण्ड
#Bhind