भीलवाड़ा: चेता नगर निगम प्रशासन ने हरि शेवा धाम के पीछे सफाई अभियान शुरू किया, कचरे के ढेर हटाए और गोवंश का रेस्क्यू किया
भीलवाड़ा। लंबे समय से शिकायतों और स्थानीय लोगों की नाराजगी के बाद आखिरकार नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। हरि शेवा धाम के पीछे जमा कचरे के बड़े-बड़े ढेरों को हटाने के लिए निगम का अमला मौके पर पहुंचा और जेसीबी व ट्रैक्टर की मदद से व्यापक सफाई अभियान शुरू किया गया। पिछले काफी समय से गंदगी का अंबार लगा हुआ था। कचरे के ढेरों के कारण दुर्गंध फैल रही थी।