चौसा: चौसा में गम और भाईचारे के साथ मनाया गया मुहर्रम, प्रशासन रहा मुस्तैद
Chausa, Buxar | Jun 26, 2026 चौसा: हजरत मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन और कर्बला के 71 शहीदों की याद में शुक्रवार को मुहर्रम की दस तारीख मातमी माहौल में मनाई गई। गमगीन सन्नाटे के बीच शहर के विभिन्न इलाकों से मातमी जुलूस निकाले गए। चौसा नरबतपुर से मुख्य ताजिया जुलूस निकाला गया जो बारा मोड़, चांदी मोड़, विश्वकर्मा मंदिर, दुर्गा मंदिर होते हुए चौसा बाजार पहुंचा। '