कोईलवर: मोहम्मदपुर गांव के समीप से 10 लीटर महुआ शराब को कोईलवर थाना पुलिस ने किया जप्त शराब कारोबारी गिरफ्तार गया जेल
कोईलवर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के समीप से 10 लीटर महुआ शराब को कोईलवर थाना पुलिस ने जप्त किया है। इस दौरान शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ कर जेल भेज दिया गया है। शराब कारोबारी चांदी थाना क्षेत्र के नरवीरपुर गांव निवासी स्वर्गीय राम लायक के 22 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार है। उक्त जानकारी कोईलवर थाना अध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने दी।