वैशाली: वैशाली में बन रहे बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय अधर में लटकी।
19 फरवरी 2019 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 315 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से वैशाली में 72 एकड़ से अधिक में बन रहे बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का शिलान्यास किया। शिलान्यास के अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना का काम ढाई वर्ष के अंदर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।