मोरी के भितरी गांव की गंभीर बीमार महिला को हैली एंबुलेंस से हायर सेंटर भेजा
मोरी। तहसील मोरी के ग्राम भितरी निवासी 62 वर्षीय श्रीमती किसेन्द्री देवी पत्नी श्री शुरबीर सिंह गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। परिजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी।
हायर सेंटर तक शीघ्र पहुंचाने के लिए परिजनों ने जिला प्रशासन से हैली एंबुलेंस उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। अनुरोध के क्रम में जिला प्रशासन ने यूकाडा, देहरादून से समन्वय कर महिला के लिए हैली एंबुलेंस की व्यवस्था कराई।
इसके बाद 10 सितंबर 2026 को शाम करीब 4:25 बजे गंभीर बीमार किसेन्द्री देवी को हैली एंबुलेंस के माध्यम से दून चिकित्सालय, देहरादून स्थित हायर सेंटर के लिए भेजा गया। प्रशासन की त्वरित पहल से महिला को समय पर उच्च स्तरीय उपचार के लिए रेफर किया गया।
#Mori #Uttarkashi #HeliAmbulance #UttarakhandNews #MoriNews #Bhiteri #HealthNews #EmergencyService #DistrictAdministration #DoonHospital #Uttarakhand #BreakingNews #LatestNews