FDR सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोप, मौके पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा; खराब कार्य तुड़वाकर दोबारा कराने के निर्देश
सोत/एंकर लाइन:
मोरी–नैटवाड़–सांकरी–जखोल मोटर मार्ग पर FDR तकनीक से हो रहे सड़क निर्माण कार्य में स्थानीय लोगों ने अनियमितता के आरोप लगाए। शिकायत के बाद मोरी ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा मौके पर पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया और खराब कार्य को तुड़वाकर निर्धारित मानकों के अनुरूप दोबारा गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए।
ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा ने कहा कि जनता के पैसे से होने वाले विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
#Mori #Netwar #Sankri #Jakhol #FDRRoad #Uttarkashi #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #RandevRana #UttarakhandNews