Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
Crimenews
newsnetwork101
धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा पर आकाश एम्पोरियम में सजावटी व पूजन सामग्री की भरमार, थोक एवं खुदरा खरीदारी पर विशेष सुविधा !
Araria, Araria
| Nov 7, 2026
MORE NEWS
स्कॉटिश पब्लिक स्कूल में भव्य दीपोत्सव का आयोजन, 600 विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक
Araria, Araria | Nov 7, 2026
आयुष फर्नीचर लाया है धमाकेदार ऑफर के साथ आसना किस्तों पर घर के सभी फर्नीचर की सामान और मिल रहा है हर खरीदारी पर गिप्ट
Araria, Araria | Nov 7, 2026
धनतेरस पर गहना ज्वैलर्स में उमड़ी ग्राहकों की भीड़! शानदार डिस्काउंट के साथ जमकर हो रही सोने-चांदी की खरीदारी
Araria, Araria | Nov 7, 2026
सोशल वेलफेयर सोसायटी अररिया का सामाजिक उत्थान एवं जनचेतना सम्मेलन संपन्न, 15 सूत्रीय संकल्प लेकर समाज सुधार का लिया प्रण
Araria, Araria | Nov 7, 2026
अररिया जनता दरबार में 57 मामलों की हुई सुनवाई, जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन का दिया निर्देश आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला पदाधिकारी, अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। इस दौरान कुल 57 मामलों की सुनवाई की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की नियमानुसार जांच करते हुए समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित पदाधिकारी प्राप्त शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करें तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करें। जनता दरबार में सोनपुर, भरगामा निवासी हरिश्चंद्र मंडल ने अचानक घर में आग लगने से हुई क्षति के एवज में मुआवजा उपलब्ध कराने को लेकर आवेदन दिया। वहीं बसमतिया, नरपतगंज निवासी अब्दुल खालिक ने आवास योजना के नाम पर फर्जी जियो टैगिंग कर अवैध रूप से पैसे की उगाही किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। इसी प्रकार इटहरा, अररिया निवासी नरेश कुमार विश्वास ने अररिया-सुपौल बड़ी रेल परियोजना के निर्माण के दौरान मुआवजा नहीं मिलने से संबंधित अपनी समस्या रखी। जोकीहाट निवासी मोहम्मद नौशाद ने बिजली बिल में सुधार कराने को लेकर आवेदन दिया, जबकि महलगांव, जोकीहाट निवासी भोला शाह ने जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत जिला पदाधिकारी के समक्ष रखी। इसके अतिरिक्त भूषण भगत, शीला देवी, सुधीर ऋषिदेव, नसीम अहमद, रंजीत यादव सहित अन्य फरियादियों ने भी बारी-बारी से अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया। जिला पदाधिकारी ने सभी प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने तथा शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं करने का निर्देश दिया।
Araria, Araria | Nov 7, 2026
अभी अभी पैचैली में भयानक एक्सीडेंट हुआ जिसमें एक बाइक कार आपस में टकराने से एक महिला की पैर टूट गई बाइक चालक के हाथ टूटने की आशंका लगाई जा रही ह #जोकीहाटखबर #अररिया #BreakingNews #jokihatkanews
Araria, Araria | Nov 6, 2026
चकाचौंध वाली दिवाली में फीकी पड़ रही कुम्हारों की चमक, मिट्टी के दीयों का कारोबार सिमटा चाइनीज लाइट ने छीना रोजगार, कभी दीये-बर्तन बेचकर चलता था परिवार, अब लागत निकालना भी मुश्किल दीपावली रोशनी का पर्व है। इस पर्व पर मिट्टी के दीये जलाने की परंपरा सदियों पुरानी है। दीया, बाती और तेल के संगम से घर-आंगन रोशन होते थे, लेकिन बदलते दौर में चकाचौंध वाली दिवाली ने कुम्हारों के जीवन से रौनक छीन ली है। बाजार में चाइनीज लाइट और बिजली के सजावटी सामान की बढ़ती मांग के कारण मिट्टी के दीयों का कारोबार लगातार सिमटता जा रहा है। इसका सीधा असर कुम्हार परिवारों के रोजगार और आमदनी पर पड़ रहा है। अमोना गांव के प्रताप पंडित बताते हैं कि पहले दीपावली के मौके पर दीये और मिट्टी के बर्तन बेचकर अच्छी कमाई हो जाती थी। इसी कमाई से बेटी की शादी और बच्चों की पढ़ाई तक का खर्च निकल जाता था। करीब 20 साल पहले भी एक रुपये में दीया बिकता था। उस समय मिट्टी का एक ट्रैक्टर लगभग 50 रुपये में मिल जाता था, जबकि अब मिट्टी की कीमत करीब 2500 रुपये हो गई है। इसके बावजूद दीये की कीमत में खास बढ़ोतरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि चाइनीज लाइट ने हमारे पेट पर लात मार दी है। शंकर पंडित कहते हैं कि कुम्हार समाज के सामने अब रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। वहीं ललिता देवी और सबरी देवी बताती हैं कि पहले घर के पुरुष मिट्टी लाते थे और महिलाएं मिलकर दीये व बर्तन बनाती थीं। पूरे परिवार की मेहनत से अच्छा कारोबार होता था, लेकिन अब काम घटने से महिलाएं भी बेरोजगार हो गई हैं। बलराम पंडित और रामानंद पंडित का कहना है कि सरकार को मिट्टी के दीये और बर्तनों के कारोबार को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना बनानी चाहिए। इससे पारंपरिक कला भी बचेगी और कुम्हार परिवारों को रोजगार भी मिल सकेगा।
Araria, Araria | Nov 6, 2026
लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ अभियान के तहत सांसद ने किया जनसंपर्क अररिया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ जनसंपर्क अभियान के तहत सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने अररिया शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रबुद्धजनों, शिक्षाविदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संवाद किया। इस दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं, सामाजिक सद्भाव और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। सांसद ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक नागरिकों की भागीदारी और स्वस्थ संवाद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों से सीधा संवाद स्थापित कर उनके विचारों और सुझावों को सुनना है। इस दौरान गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार साझा किए। सांसद ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए जनहित और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर संवाद बनाए रखने की बात कही।
Araria, Araria | Nov 6, 2026