लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ अभियान के तहत सांसद ने किया जनसंपर्क
अररिया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ जनसंपर्क अभियान के तहत सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने अररिया शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रबुद्धजनों, शिक्षाविदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संवाद किया। इस दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं, सामाजिक सद्भाव और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
सांसद ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक नागरिकों की भागीदारी और स्वस्थ संवाद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों से सीधा संवाद स्थापित कर उनके विचारों और सुझावों को सुनना है। इस दौरान गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार साझा किए। सांसद ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए जनहित और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर संवाद बनाए रखने की बात कही।
Araria, Araria | Nov 6, 2026