समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 28 जून 2026
आज दिनांक 28 जून 2026 को माननीय मंत्री, डेयरी मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विभाग बिहार सह प्रभारी मंत्री बक्सर, श्री नन्द किशोर राम के द्वारा बक्सर जिला अन्तर्गत डुमरांव प्रखंड के नुआंव पंचायत सरकार भवन में "पंचायत विकास दिवस" कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस माह के विशेष कार्यक्रम का मुख्य विषय (थीम) "महिला हितैषी ग्राम पंचायत" रखा गया था। जिसके तहत ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य पंचायतों को अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं जनकल्याणकारी बनाना है, ताकि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुँच सके।
माननीय मंत्री ने बताया कि पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना, आमजन को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराएँ।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers
Buxar, Bihar | Jun 28, 2026