खानपुर: खानपुर कस्बे के निजी होटल परिसर में ब्लॉक कांग्रेस की संयुक्त संगठनात्मक बैठक का आयोजन हुआ
खानपुर कस्बे के निजी होटल परिसर में ब्लॉक कांग्रेस की संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता हनुमान रामावत ने आज शनिवार को शाम 4:00 के लगभग बताया कि बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव पूनम पासवान रही जबकि खानपुर बकानी विधायक सुरेश गुर्जर ने बैठक का नेतृत्व किया। बैठक में पंचायत राज व नगर निकाय की चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया ।