ऊना: विधायक सतपाल सत्ती का आरोप- कांग्रेस सरकार सट्टा व जुआ माफिया को दे रही संरक्षण
विधायक सतपाल सत्ती ने शनिवार को जारी बयान में प्रदेश सरकार पर सट्टा, लॉटरी और जुआ माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बसदेहड़ा-मैहतपुर में जुआ खेलते पकड़े गए लोगों में एक सरकारी समिति का सदस्य भी शामिल है। सत्ती ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार माफिया से जुड़े लोगों को समितियों में जगह दे रही है।