कोरांव: कोरांव बाजार में स्थित महिला चिकित्सालय के जर्जर भवनों का ध्वस्तीकरण शुरू, जल्द होगा पुनर्निर्माण और बहाल होंगी सुविधाएं
नगर पंचायत कोरांव में स्थित महिला चिकित्सालय के जर्जर भवनों का ध्वस्तीकरण कार्य रविवार दोपहर शुरू कर दिया गया। यह अस्पताल कोरांव बाजार की बस स्टैंड वाली गली में स्थित है। पिछले एक दशक से अधिक समय से यह महिला चिकित्सालय बंद पड़ा था, जिसके कारण महिलाओं को उपचार के लिए दूर-दराज भटकना पड़ता था। कोरांव विधायक राजमणि कोल ने इस समस्या को लेकर प्रस्ताव भेजा था।