झालरापाटन: झालरापाटन में जलदाय विभाग ने खोदी सड़क, भारी बारिश में बिना अनुमति पाइपलाइन डालने का काम जारी, राहगीर हुए चोटिल
झालरापाटन शहर के इमली गेट के बाहर स्थित व्यस्त मोरी कुंडा रोड पर जलदाय विभाग द्वारा भारी बारिश के बीच पाइपलाइन डालने का काम जारी है। इस मनमानी खुदाई के कारण राहगीर आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं, जिससे स्थानीय निवासी भी परेशान हैं।लोगों के विरोध के बाद भी बुधवार दोपहर सड़क खोदने का काम जारी रहा। यह सड़क सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा बनाई गई थी।