इटाढ़ी: रोहिणी नक्षत्र में धान की बिचड़ा डालने में जुटे किसान, 1 सप्ताह में नहरों में पहुंचेगा पानी
Itarhi, Buxar | Jun 3, 2026 रोहिणी नक्षत्र की शुरुआत के साथ ही इटाढ़ी प्रखंड के किसान धान की खेती की तैयारियों में जुट गए हैं। प्रखंड के कवलपोखर, खनिता, भखवा, बैरी, जलवांसी, कुकुढ़ा, उनवांस, हकिमपुर, इंदौर और अतरौना सहित कई गांवों में किसान धान का बिचड़ा गिराने का कार्य कर रहे हैं। वहीं कई क्षेत्रों में किसान खेतों की जुताई और तैयारी में लगे हुए हैं ताकि समय पर धान की रोपनी की जा सके।