मलेरिया जागरूकता हेतु अभियान संचालित
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एस.एन. बिंदल के निर्देशन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया एवं डेंगू नियंत्रण के उद्देश्य से लार्वा सर्वे, रैपिड फीवर सर्वे तथा जनजागरूकता अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।
श्योपुर शहरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7, 8, 10, 11, 15, 16, 19, 20, 22 एवं 23 में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष अभियान चलाया गया तथा 680 घरों एवं 2395 जल पात्रों, कंटेनरों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 38 कंटेनर लार्वा पॉजिटिव पाए गए। सभी पॉजिटिव कंटेनरों का मौके पर नष्टीकरण कराया गया तथा आवश्यकतानुसार टेमीफॉस दवा का प्रयोग किया गया। रैपिड फीवर सर्वे के अंतर्गत 184 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा मलेरिया के लक्षण वाले 70 व्यक्तियों की रैपिड डायग्नोस्टिक किट से जांच की गई, जो सभी नेगेटिव पाई गई।
इसी क्रम में विकासखंड कराहल के ग्राम सोनीपुरा एवं भैरवपुरा में टीम द्वारा 160 घरों का लार्वा सर्वे किया गया, जिसमें 2 घरों में लार्वा पाया गया। मौके पर उसका नष्टीकरण किया गया। इसके अतिरिक्त 35 मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त रघुनाथपुर ग्राम में भी आशा कार्यकर्ताओ के दल द्वारा 232 घरों का लार्वा सर्वे किया गया और ग्राम वासियो को मलेरिया नियंत्रण की समझाइश दी गईं।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
15 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026