रात को घुटनों तक पानी में पैदल चले बागेश्वर बाबा वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मुंबई का है, जहां भारी बारिश, तेज आंधी और जलभराव के कारण सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है।ऐसी कठिन परिस्थितियों और खराब मौसम के बावजूद, बागेश्वर सरकार आधी रात को पानी में पैदल चलकर अपने एक भक्त के घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्होंने भक्त से मिलने का जो वादा किया था, उसे हर हाल में पूरा किया।
इंटरनेट पर लोग इस वीडियो को देखकर भावुक हो रहे हैं और इसे गुरु-भक्त के अटूट प्रेम, अटूट विश्वास और सच्चे संकल्प का एक अनुपम उदाहरण मान रहे हैं।