एटा थाना सकरौली क्षेत्र के गांव बाकलपुर के रहने वाले जितेंद्र पुत्र क्षेत्रपाल ने थाना सकरौली पर मुकदमा दर्ज कराते बताया कि 18 फरवरी की शाम 5:30 बजे करीब वह मजदूरी कर वापस घर लौट रहा था तभी घर के पास योगेंद्र सचिन दीपेश अनु और गुड्डू देवी एवं सीमा खुशबू ने एक राय होकर गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।