करछना: यमुनापार क्षेत्र में ठंड हवाओं के साथ रुक-रुक कर बरसात होने से किसानों के लिए मुसीबत, आम जनमानस परेशान
प्रयागराज जिले के यमुनापार क्षेत्र में गुरुवार सुबह से ही जगह-जगह रुक-रुक कर ठंड हवाओं के साथ बरसात हो रही है। बे मौसम बरसात होने से यह किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। क्षेत्र में 95% किसने की धान व बाजरे की फसल पक कर तैयार है और कटाई मडाई का कार्य युद्ध स्तर चल रहा है। लेकिन अचानक बे मौसम बरसात होने की वजह से किसनों की फसल खराब होने की चिंता सताने लगी।