सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा के स्नान घाट को लेकर सोमवार रात 8 बजे के करीब डीसीपी यमुनापार विवेक चंद्र यादव ने अरैल संगम घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भीड़ बढ़ने पर आपातकालीन स्थिति में निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीम बढ़ाने तथा अन्य गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।