ऋषिकेश में राफ्टिंग के बाद बवाल, लात-घूंसों से शुरू हुआ विवाद हथियारों तक पहुंचा!!
ऋषिकेश के खारा स्रोत राफ्टिंग एंडिंग प्वाइंट पर रोमांचक राफ्टिंग सफर के बाद अचानक ऐसा बवाल मचा कि मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। पानी की तेज लहरों से जंग जीतकर लौटे पर्यटक और राफ्टिंग कर्मी जमीन पर उतरते ही एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी मामूली विवाद को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले बैठी। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले और कुछ ही पलों में पूरा क्षेत्र रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।
हालात तब और बिगड़ गए जब गुस्से में बेकाबू लोगों ने आसपास पड़े सामान को ही हथियार बना लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग मारपीट करते और भगदड़ जैसी स्थिति बनाते दिखाई दे रहे हैं।
फिलहाल विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन घटना ने पर्यटन नगरी ऋषिकेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।