दीपावली पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया पौड़ी का बाजार, व्यापारियों ने स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने की अपील की
दीपावली के पावन पर्व पर पौड़ी के व्यापारियों ने पूरे बाजार को आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों से सजाकर त्योहार की रौनक बढ़ा दी। रोशनी से जगमगाते बाजार में दीपावली का उत्साह और उल्लास देखते ही बन रहा है। इस अवसर पर व्यापारियों ने शहरवासियों और क्षेत्रीय लोगों से अपील की कि वे अपने स्थानीय बाजारों में पहुंचकर अधिक से अधिक खरीदारी करें। इससे स्थानीय व्यापार को मजबूती मिलने के साथ ही छोटे-बड़े व्यापारियों के कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा। व्यापारियों ने कहा कि स्थानीय बाजारों की रौनक और आर्थिक मजबूती आम जनता के सहयोग से ही कायम रह सकती है।
Pauri, Garhwal | Nov 8, 2026