बहादुरपुर: बहादुरपुर पुलिस ने 33 घंटे में नाबालिग को किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार
अशोकनगर में “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बहादुरपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। महज 33 घंटे के भीतर नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन ने रविवार को दोपहर लगभग 12 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि 23 अप्रैल को परिजन ने बहादुरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी लापता है।