पचरुखी: बीएलओ का वीडियो वायरल होने के बाद पचरुखी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को मिला जांच का आदेश
उत्क्रमित मध्य विद्यालय तरवारा के शिक्षक सह बीएलओ हारून राशिद का वीडियो वायरल होने के बाद पचरुखी बीडीओ ने बीईओ को जांच के आदेश दिए हैं। हारून राशिद मतदान केंद्र संख्या 265 के बीएलओ हैं। बीडीओ ने विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के कार्य में रूचि नहीं लेने एवं बाधा उत्पन्न करने के संदर्भ में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर जांच का आदेश दिया है।