मधेपुरा: छठ से पहले मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र में घाटों की सफाई नहीं होने से कचरा फैला
दीपावली के बाद भी मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई की स्थिति दयनीय बनी हुई है। शहर के कई मोहल्लों में अब तक सफाई कार्य नहीं हुआ है, जिससे लोगों में नाराजगी है। छठ पर्व में अब मात्र पाँच दिन शेष हैं, लेकिन नगर परिषद के वार्ड संख्या 6 समेत अधिकांश छठ घाटों पर किसी भी तरह की तैयारी शुरू नहीं हुई है। घाटों पर कचरे का अंबार लगा हुआ है।