मधेपुरा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्ट्रांग रूम एवं डिस्पैच सेंटर की तैयारियों का किया निरीक्षण
बिहार विधानसभा चुनाव को सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से मधेपुरा जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने बीएन मंडल विश्वविद्यालय का नॉर्थ कैंपस एवं टीपी कॉलेज में बनाए जा रहे स्ट्रॉन्ग रूम एवं डिस्पैच सेंटर का स्थल निरीक्षण किया।