मधेपुरा: जिले की चार विधानसभा सीटों पर नाम वापसी के बाद 37 प्रत्याशी मैदान में, 6 नवंबर को मतदान: DM ने की प्रेस वार्ता
मधेपुरा जिले के चार विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान है। नाम वापसी के बाद अब चारों विधानसभा सीटों पर 37 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बचे हैं। नाम वापसी के अंतिम दिन 20 अक्टूबर को दो प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया। इसकी जानकारी मंगलवार को दोपहर तीन बजे समाहरणालय में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएम तरनजोत सिंह ने दी।