Public App Logo
बदबू से परेशान मोहल्लेवासियों ने ली राहत की सांस, पानी भरे गड्ढे से JCB की मदद से निकाली गई मृत भैंस बेगूसराय के वार्ड संख्या 29 में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक भैंस की मौत हो गई थी। भैंस के कई दिनों तक गड्ढे में पड़े रहने से आसपास के इलाके में तेज बदबू फैल गई थी, जिससे मोहल्लेवासी काफी परेशान थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद वार्ड प्रतिनिधि राजदीप उर्फ मुकुल सरदार ने पहल करते हुए JCB की मदद से पानी भरे गड्ढे से मृत भैंस को बाहर निकलवाया। मृत भैंस के बाहर निकलने के बाद आसपास के ग्रामीणों और मोहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने समस्या के समाधान के लिए वार्ड प्रतिनिधि के प्रयास की सराहना की। #BreakingNews #bihar BIHAR मटिहानी मांगे बोगो सिंह Begusarai Police Begusarai Nagar Nigam Bihar Police #mukulsardar - Bihar News