नगीना: कोतवाली देहात में निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत पर परिवार में मचा कोहराम, कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े
Nagina, Bijnor | Sep 29, 2026 मंगलवार की सुबह करीब 7:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार/मंगलवार की रात को कोतवाली देहात के एक निजी अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया। रहमापुर निवासी धनंजय ने अपनी पत्नी राधा को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था जहां जच्चा बच्चा की मौत हो गई परिवार के लोगों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया।