पटना ग्रामीण: स्टेशन गोलंबर के पास से ऑटो में 200 पिस केन बीयर बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन गोलंबर के पास एक ऑटो से शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे 200 पीस केन बीयर बरामद किया गया। मौके से दो महिला समेत तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो लोग मौके से फरार होने में सफल रहे। पूछताछ के दौरान पता चला कि बियर की डिलीवरी गर्दनीबाग के चितकोहरा पुल के पास होनी थी।