सहार: पेरहाप गांव में पंखे से लटका दामाद का शव बरामद, परिजन ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया
Sahar, Bhojpur | Jun 17, 2026 भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के पेरहाप गांव में बुधवार की सुबह पंख से लटका ससुराल गए दामाद का शव बरामद हुआ है। वही मृतक के परिजन द्वारा उसकी पत्नी समेत ससुराल के अन्य लोगों पर मारपीट कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना को लेकर गांव में आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। उधर सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू