RCFC बचाओ संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन आठवें दिन भी जारी : गुरु शरण परमार
07 सितम्बर को संघर्ष समिति करेगी महा चेतावनी रैली : गुरु शरण परमार
जोगिंदर नगर/उमेश कुमार।
27-08-2026 को क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र जोगिंदर नगर (RCFC) बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा चलाया हुआ क्रमिक अनशन आठवें दिन में प्रवेश कर गया l सातवें दिन अनशन पर बैठे मैन भरोला पंचायत प्रधान संजय जमवाल, निचला गरोडू पंचायत के उप प्रधान राकेश ठाकुर (टिंकू), मसोली पंचायत के युवक मंडल झलवाण के सदस्य रितेश शर्मा व सुनील शर्मा के स्थान पर कोलंग पंचायत के पूर्व उप प्रधान जो खबर खास नाम से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पोर्टल भी चलाते हैं मुनीश ठाकुर, संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार, कुठेहड़ा पंचायत से समाजसेवी दीनानाथ व टिकरू पंचायत के देशराज ने क्रमिक अनशन को आगे बढ़ाने की जिम्मेवारी ली l इसके अलावा जानकारी देते हुए गुरु शरण परमार ने बताया कि संघर्ष समिति की जो 25 तारीख को एक ऐतिहासिक रैली बिना किसी राजनीतिक बैनर के जोगिंदर नगर की जागरूक जनता ने की उसके बाद आज समिति की बैठक आयोजित हुई जिसमें भविष्य का रोडमैप बनाया गया l
समिति ने 07 सितम्बर को एक महा चेतावनी रैली का आयोजन करने व हजारों लोगों को जुटाने का प्रस्ताव पारित किया गया l जोगिंदर नगर के अलावा समस्त हिमाचल व अन्य छः राज्यों के किसानों से भी आह्वान किया गया कि अपनी अपनी पंचायतों से सैंकड़ों प्रस्ताव इस संस्थान को यहीं यथावत रखने के लाऐं जो भी इस संस्थान से लाभान्वित हुए हैं l इन सब कामों के लिए अलग अलग कमेटियों का गठन किया जाएगा और पूरे जोगिंदर नगर के हर पंचायत प्रतिनिधि से संपर्क किया जाएगा और उनको इस विषय की गंभीरता से अवगत करवाकर उनका जनसमर्थन जुटाया जाएगा जिससे कि समिति को पंचायत के प्रस्ताव भी मिलेंगे और 07 सितम्बर को महा चेतावनी रैली के लिए भी विशाल भीड़ जुटेगी l इस बैठक में भड़याड़ा वार्ड जिला परिषद कुशाल भारद्वाज, रोटरी से अजय ठाकुर, एक्स सर्विसमैन लीग से कर्नल रूप सिंह ठाकुर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा प्रेरणा ज्योति, सेवानिवृत डी. एस. पी. ज्ञान चंद ठाकुर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता, रमन बहल, कोषाध्यक्ष विशाल शर्मा, राम लाल वालिया, कांशीराम वर्मा, ब्रिज गोपाल अवस्थी, दीपक चौहान, दमन दीप सिंह आदि मौजूद रहे l