बालाघाट: गुंडरू में सरकारी आबादी भूमि पर रोजगार सहायक द्वारा कब्जे का आरोप, पीएम आवास हितग्राही ने लगाई न्याय की गुहार
जनपद पंचायत बालाघाट की ग्राम पंचायत गुंडरू में रोजगार सहायक पर शासकीय आबादी भूमि पर कब्जा करने और मनरेगा कार्य की मिट्टी का निजी उपयोग करने के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर सहित जिला प्रशासन को शिकायत सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि खसरा नंबर 26 की लगभग 13 डिसमिल सरकारी आबादी भूमि पर अवैध कब्जे के कारण प्रधानमंत्र