बांसवाड़ा: त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, दो मिष्ठान भंडारों पर छापा, मिठाइयों के सैंपल लिए गए
त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। ‘शुद्ध आहार मिलावट पर प्रहार’ अभियान के तहत जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव के निर्देश पर फूड इंस्पेक्टर उमेद टेलर ने शहर के दो मिष्ठान भंडारों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान काजू कतली, नमकीन सहित चार प्रकार के खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे