राघोपुर: सिमराही में मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में महागठबंधन का प्रदर्शन, एनएच 27 एक घंटे तक जाम
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में बुधवार को महागठबंधन ने सिमराही बाजार जेपी चौक पर एनएच 27 और एनएच 106 को जाम कर दिया। राजद नेत्री मधु यादव, मुखिया प्रकाश यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मो. जमील अनवर, जाप नेता बिजेंद्र यादव समेत कार्यकर्ताओं ने सरकार पर दलित, अल्पसंख्यक और महिलाओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का आरोप लगाया और अभियान वापस लेने की मांग की