सुल्तानगंज: इंग्लिश चिचरोन सड़क हादसे में घायल शिक्षक की मायागंज में इलाज के दौरान मौत
सुलतानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इंग्लिश चिचरोन फोरलेन के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षक आदित्य कुमार (31) की मायागंज अस्पताल, भागलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भुवालपुर निवासी कृष्ण सिंह के पुत्र थे और कटहरा एनपीएस में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, आदित्य कुमार शुक्रवार को स्कूट