🚨 फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ निरीक्षण, शराब दुकानों पर स्टॉक से लेकर CCTV तक की जांच
फर्रुखाबाद। अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने मंगलवार को जिले में प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया। जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा ने टीम के साथ विभिन्न शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
अभियान के दौरान खुदागंज और दरोरा की कम्पोजिट दुकानों तथा अखमेलपुर और खुदागंज की देशी मदिरा दुकानों की जांच की गई। टीम ने दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था और CCTV कैमरों की कार्यशीलता को परखा।
🍾 उपलब्ध शराब के स्टॉक का अभिलेखों से मिलान किया गया। अधिकारियों ने अनुज्ञापियों को सभी रिकॉर्ड अपडेट रखने और शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए।
⚠️ आबकारी विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी दुकान पर अनियमितता मिलने पर नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने और अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
👉 आबकारी विभाग का कहना है कि जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
#फर्रुखाबाद #आबकारीविभाग #शराब_दुकान #आबकारी_अभियान #अवैध_शराब #खुदागंज #दरोरा #अखमेलपुर #CCTV #FarrukhabadNews #ExciseDepartment #UPNews #BreakingNews #LocalNews #farrukhabadnews