राहुल कुमार बने बिहार प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के जोनल कोऑर्डिनेटर
अजय कुमार पासवान ने जारी किया मनोनयन पत्र, संजय सिंह ने सौंपी जिम्मेदारी
पटना/शेखपुरा। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव राहुल कुमार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग का जोनल कोऑर्डिनेटर मनोनीत किया गया है। मीडिया विभाग के चेयरमैन श्री अजय कुमार पासवान ने उनका मनोनयन पत्र जारी किया, जबकि एआईसीसी के चीफ नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर श्री संजय सिंह ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।
मीडिया विभाग के जोनल कोऑर्डिनेटर के रूप में राहुल कुमार पार्टी की गतिविधियों, कार्यक्रमों और नीतियों को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कुर्मी समाज से आने वाले राहुल कुमार को प्रदेश स्तर पर मिली इस जिम्मेदारी से उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनकी यह भूमिका पार्टी के मीडिया समन्वय और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए राहुल कुमार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री राजेश राम जी एवं बिहार कांग्रेस प्रभारी श्री कृष्ण अल्लावरु जी के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
राहुल कुमार बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव होने के साथ-साथ नालंदा जिले के संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के जोनल कोऑर्डिनेटर के रूप में राहुल कुमार का मनोनयन बिहार कांग्रेस में उनकी नई संगठनात्मक भूमिका को दर्शाता है।