सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विद्यालयों में चलाया जाएगा विशेष जागरुकता अभियान। आज से जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेखपुरा के अध्यक्ष माननीय प्रधान जिला जज श्री संतोष कुमार Tiwari के दिशानिर्देशों पर सुरक्षित बचपन अभियान की शुरुआत जिले में किया गया है। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के दिशानिर्देशों के अनुपालन में आज एक विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी, सहायक निर्देशक जिला बाल संरक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक, बाल संरक्षण इकाई के अध्यक्ष, कवच , जान निर्माण केंद्र और पारा विधिक स्वयं सेवक के साथ विशेष रूप से उपस्थित हुए। आज के बैठक में दिनाँक 26 october से 30 october, 2026 तक जिले में विशेष रूप से चलाये जाने वाले इस जागरुकता अभियान की रूप रेखा ताई की गयी। जिसमें जिले मे संचालित 247 सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों को चयन किया गया है। आज इस्लामिया उच्च विद्यालय और मध्य विद्यालय केवटी से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।