#भरतपुर। पंचायत आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के अंतर्गत जिले की चार पंचायत समितियों (बयाना, नदबई, वैर एवं भुसावर) के अंतर्गत 156 पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच हेतु जिले में मतदान जारी। जिला कलक्टर श्री कमर चौधरी एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार मीना आईपीएस कर रहे जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण, मतदान प्रक्रिया एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का ले रहे जायजा। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर सुव्यवस्थित मतदान प्रक्रिया, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस जाप्ते की तैनाती, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील केन्द्रों पर सतर्क निगरानी, बूथों पर सुरक्षा इंतजामों एवं आवश्यक बंदोबस्त का कर रहे सघन अवलोकन।