गभाना: गभाना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कमिश्नर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, छह शिकायतों का हुआ निस्तारण
गभाना तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कमिश्नर ओमप्रकाश आर्य ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। तहसील सभागार में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित जनसुनवाई में अलग-अलग विभागों से जुड़ी 40 शिकायतें पहुंचीं, जिनमें छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।