गोला: 6 गांवों में पहुंचा सरयू का पानी, रास्ता बंद; प्रशासन ने लगाई नाव, कल से राहत सामग्री बांटेंगे
Gola, Gorakhpur | Aug 21, 2026 सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी है। जिसका असर गोरखपुर के दक्षिणांचल में पड़ा है। यहां के 6 गांवों में सरयू नदी का पानी घुस गया है। आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है। जिसके चलते प्रशासन ने यहां 6 नावें लगाई हैं। नावों पर सवार होकर लोग गांव से बाहर निकल पा रहे हैं। प्रभावित लोगों में शुक्रवार को राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा।