थाना प्रभारी को कंधा देकर फूट-फूटकर रोए SP आदित्य मिश्रा, पुलिस महकमे में शोक मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान जान गंवाने वाले खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप कुमार पुरी को पुलिस विभाग ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर पुलिस लाइन में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। SP आदित्य मिश्रा ने साथी जवानों के साथ उन्हें कंधा दिया। इस दौरान SP अपने आंसू नहीं रोक पाए और फफककर रो पड़े। पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए धार जिले स्थित उनके पैतृक गांव ले जाया गया। #DewasPolice #AdityaMishraIPS #MadhyaPradeshPolice
Ambala, Ambala | Nov 2, 2026