कासगंज: सोरों के संत तुलसीदास इंटर कॉलेज और शेरवानी इंटर कॉलेज का निरीक्षण डीएम और एसपी ने किया
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संत तुलसीदास इंटर कॉलेज सोरों, शेरवानी इंटर कॉलेज न्यौली कासगंज का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वारों, सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया। प्रथम पाली में 3553 परीक्षार्थियों में से 2826 परीक्षा में शामिल हुये।