समाहरणालय कटिहार
सूचना जनसंपर्क शाखा
प्रेस विज्ञप्ति -01
*9वां पोषण माह, 2026 के अन्तर्गत पोषण मेला का आयोजन किया गया।*
कटिहार,05 अक्टूबर 2026 सोमवार।
जिला पदाधिकारी , उप विकास आयुक्त , अनुमंडल पदाधिकारी , जिला प्रोग्राम पदाधिकारी , विशेष कार्य पदाधिकारी कटिहार एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, कटिहार सदर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर पोषण मेला का शुभारंभ किया गया।
पोषण मेला में आई सी डी एस, स्वास्थ्य विभाग, जीविका एवं अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को स्वास्थ्य एवं पोषण से सम्बंधित जागरूक किया।
साथ ही बेबी कीट, स्कूल बैग, कामिक बुक एवं लाभुकों को आभार पत्र वितरण किया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्रों में आवश्यक सहयोग प्रदान करने एवं अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने हेतु मिशन मोड में कार्य करने हेतु निदेशित किया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को आंगनबाड़ी केंद्रों को जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar ICDS Directorate Bihar #CMSamrat #samratchoudhary #CMO #follower #ICDS #katihar
Katihar, Bihar | Oct 5, 2026